कानपुर (फीचर डेस्क)। शिकायत में कहा गया है कि यह एड मराठा कल्चर का मजाक उड़ा रहा है। लोगों का आरोप है कि इसमें मराठा शासकों का भी मजाक बनाया गया है एक्टर अक्षय कुमार का एक एड विवादों में आ गया है। कुछ लोगों ने इस पर उनके सेंटिमेंट्स हर्ट करने का आरोप लगाते हुए मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

कंपनी के बायकॉट की भी हो रही है मांग

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि यह एड मराठा कल्चर का मजाक उड़ा रहा है। लोगों का आरोप है कि इसमें मराठा शासकों का भी मजाक बनाया गया है। बता दें कि एक डिटर्जेंट कंपनी के इस एड में अक्षय मराठा शासक के रोल में हैं जो दुश्मन से लड़ाई कर वापस लौटते हैं। उसके बाद जब उनकी वाइफ उनके कपड़े गंदे होने की बात करती हैं तो वह कहते हैं कि वह दुश्मन के साथ- साथ कपड़े धोना भी जानते हैं। उसके बाद दिखाया गया कि अक्षय कपड़े धो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस कंपनी के बायकॉट की भी मांग कर रहे हैं।

features@inext.co.in

सलमान-अक्षय की 13 साल बाद बन सकती हैं जोड़ी, 'जानेमन' में दिखे थे आखिरी बार

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk