JAMSHEDPUR : आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार मानगो निवासी मौलाना कलीमुद्दीन से एटीएस टीम की पूछताछ जारी है। उसने टीम को संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारी उपलब्ध कराई हैं जिसका सत्यापन किया जा रहा है। कलीमुद्दीन ने टीम को बताया कि अलकायदा संगठन से जुड़े कई वरीय सदस्यों का आना-जाना होता रहा है। उनके नाम भी पुलिस के हाथ लगे है। इनमें दिल्ली से गिरफ्तार जफर मसूद, उत्तर प्रदेश के संभल से पकडे गए अंजर शाह एवं बंगलुरु से पकडे गए संगठन के सदस्य शामिल है। बता दे कि कलीमुद्दीन को एटीएस टीम ने सात दिनों की रिमांड पर ले रखा है। यह अवधि रविवार को खत्म होने वाली है। बंगाल, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश की एटीएस टीम पूछताछ कर रही है।

कई को संगठन से जोड़ा

अलकायदा संगठन के लिए कार्य करने वाला मौलाना कलीमुद्दीन ने ही बिष्टुपुर के धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी, अहमद मसूद अकरम शेख उर्फ मसूद, मानगो के नसीम, जीशान समेत कई को संगठन से जोड़ा। ओडिशा से दबोचे गए अब्दुल रहमान कटकी से मुलाकात अपने मानगो घर में युवाओं को कराता था। एटीएस टीम के सूत्रों के अनुसार कलीमुद्दीन सीधे संगठन के वरीय से हैंडिल होता था। यह पूछे जाने पर शहर में सक्रिय होने के बावजूद कोई आतंकी वारदात को संगठन की ओर से कोई अंजाम देने की योजना थी। जवाब में ऐसी कोई जानकारी उसने नहीं दी है। चूंकि संगठन में हर कार्य योजना के अनुसार होता है और अचानक होता है। जब तक संगठन को हैंडिल करने वाले आदेश नहीं देते है तब तक सदस्य कुछ नहीं करते है।