GORAKHPUR: लोकसभा ख्0क्ब् के रिजल्ट ने बीजेपी को छोड़ अन्य सभी पॉलीटिकल पार्टीज के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। सभी पार्टी के लीडर्स के दावों पर एक दिन पहले आई नेक्स्ट ने भी मंथन किया था। आई नेक्स्ट ने 'यहां भी बीजेपी सबसे आगे' हेडिंग से न्यूज पब्लिश की। जिसमें आई नेक्स्ट ने बीजेपी को ही लीडिंग पार्टी बताया था। मगर अन्य सभी पार्टी ने जीत के बड़े-बड़े दावे किए थे, जो पूरी तरह खोखले साबित हुए। बीजेपी ने प्रदेश में भ्0 से भ्भ् सीट जीतने का दम भरा था। यह दम उनकी उम्मीद से काफी कम रहा। वोटर्स ने मोदी सरकार बनाने के लिए एकतरफा वोटिंग करते हुए बीजेपी के खाते में 7फ् सीट दे दी। विधानसभा में धमाल मचाने के बाद सपा के लीडर्स को फ्0 से ब्0 सीट मिलने की उम्मीद थी। मगर यह सपना पूरी तरह टूट गया। मोदी की लहर में सपा को महज भ् सीट पर ही जीत नसीब हुई। लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दम भरने वाली कांग्रेस के लीडर्स को यूपी से ख्0 से ख्ख् सीट मिलने की उम्मीद थी। मगर सरकार बनाना तो दूर कांग्रेस ने सबसे बुरे का रिकार्ड बना डाला। कांग्रेस को सिर्फ दो सीट नसीब हुई, वह भी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की। हरिजन वोटर्स के दम पर अपनी सुप्रीमो को सीएम से पीएम बनाने का सपना संजो रहे बसपा का दिल ही टूट गया। फ्0 से फ्भ् सीट जीतने का दम भरने वाली बसपा का इस लोकसभा में खाता तक नहीं खुला। वहीं दिल्ली में तहलका मचाने के बाद लोकसभा में उतरी आप ने भी तीन से चार सीट जीतने का दावा कर दिया। मगर जिस तरह वे दिल्ली की सत्ता छोड़ कुछ ही दिन में भाग खड़े हुए थे, यूपी की जनता ने उन्हें संसद तक पहुंचाना उचित ही नहीं समझा।

पार्टी - दावा - हकीकत

बीजेपी - भ्0 से भ्भ् - 7फ्

कांग्रेस - ख्0 से ख्ख् - ख्

सपा - फ्0 से ब्0 - भ्

बसपा - फ्0 से फ्भ् - 0

आप - फ् से ब् - 0