कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक, कोंकण और गोवा के कुछ स्थनों पर मूसलाधार बारिश होगी। गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माही, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश और झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश

आईएमडी के पूर्वानुमानों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मराठवाड़ा और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, झारखंड, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर मछुआरों को चेतावनी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि अरब सागर, मन्नार की खाड़ी, महाराष्ट्र तट, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से इलाके का मौसम खराब रहेगा। बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर भी 60 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चलेंगीं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।

National News inextlive from India News Desk