कानपुर। उत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, रायलसीमा, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईकल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय इलाके और ओडिशा के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार बन रहे हैं।

मौसम : यूपी बिहार सहित उत्तर भारत में भारी बारिश,दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के एकदम नजदीक पहुंच गई है। यमुना का पानी सोमवार को 204.50 मीटर पहुंच गया था। खतर का निशान 205.33 मीटर तय है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावितों के लिए राहत शिविर लगाए जा रहे हैं।

मौसम : यूपी बिहार सहित उत्तर भारत में भारी बारिश,दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी

एजेंसी (आईएएनएस) इनपुट सहित

National News inextlive from India News Desk