कानपुर। अरब सागर में लो प्रेशर की वजह से चक्रवात लुबान का निर्माण हो गया है। यह तेजी से पश्चिम-उत्तर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में चक्रवात का व्यापक असर होगा और आसपास के इलाके में तेज हवाएं और तूफान की आशंका है। 5 दिनों में यह ओमान और यमन के तट की ओर रुख कर सकता है।

लो प्रेशर का असर अब कम हो रहा
वहीं बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर अब कम हो रहा है। यह खाड़ी के दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य के क्षेत्र में बना था। 24 घंटे में इसके असर से बने चक्रवात के कारण तूफान की रफ्तार धीमी पड़ती जाएगी। अगले 72 घंटे में यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके तक पहुंच जाएगा। इस दौरान मौसम की स्थितियां सामान्य रहेंगी।

अब यहां हल्की बारिश के अासार 
बंगाल की खाड़ी में लो प्रशेर का असर काफी कम होने से हवाओं की गति कम हो गई है। ऐसे में इसके आस-पास के इलाकों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर मानसून की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में जो भारी बारिश का अनुमान लगाया गया था
वह भी अब बदल गया है। अब यहां हल्की बारिश के अासार हैं।

इन इलाकों में हुई झमाझम बारिश

वहीं कल हुई बारिश पर नजर डालें तो अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकांश इलाके सराबोर रहे हैं।  जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक के अधिकांश इलाकों में भी बारिश हुई।

कुछ ऐसा रहा कल देश में तापमान
पोर्ट ब्लेयर 13 सेंटीमीटर,  लांग आइसलैंड 12 सेंटीमीटर,  हट बे, कोच्चि में 4 सेंटीमीटर,  निकोबार, कन्नूर और नागपट्टिनम 3 सेंटीमीटर और तिरुवनंतपुरम, कन्याकुमारी, मदुरै  में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं कल का तापमान देखे तो देश का गर्म इलाका गुजरात का भुज रहा। यहां 42.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज हुआ और वहीं सबसे ठंडा इलाका तमिलनाडु कुन्नूर रहा। कुन्नूर में कम न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केरल के बाद ओडिशा और आंध्र हो सकते हैं चक्रवात से प्रभावित, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर

केरल में आज बारिश तो इन इलाकों में चक्रवात की आशंका, जारी हुआ अलर्ट

National News inextlive from India News Desk