-रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् के वार्षिक चुनाव संपन्न

-नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पीसी लोहानी बने अध्यक्ष

-गांधी रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुए चुनाव

DEHRADUN : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद्, केन्द्रीय समिति के वर्ष ख्0क्भ्-क्म् के वार्षिक चुनाव संडे को गांधी रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुए। चुनाव का नतीजा सर्वसम्मति से सामने आया। कर्मचारियों ने नया प्रदेश अध्यक्ष पीसी लोहनी और प्रदेश महामंत्री राम चंद्र रतूड़ी को बनाया।

नरेन्द्र लूथरा बने कोषाध्यक्ष

इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र लूथरा, उप महामंत्री महेन्द्र सिंह जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश गुसांई, मोहन सिंह भंडारी और रियासत खान को बनाया गया। प्रदेश संयुक्त मंत्री विक्रम सिंह डंगवाल, विपिन बिजल्वाण, किशोरी लाल बने। जबकि संगठन मंत्री शिवनारायण तिवारी को बनाया गया। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रेम सिंह रावत, दिनेश पंत, उमेश चंद भट्ट, भूपेन्द्र अधिकारी, इंद्र सिंह बिष्ट, बलदेव प्रसाद, वेद प्रकाश, कुमार भट्ट, सीएल शाह, अनुराग नौटियाल, महेन्द्र सिंह, आनंद पाल, तारा दत्त जोशी, देव बहादुर चंद, आईडी पाठक, बुज पाल सिंह को शामिल किया गया है।

देखरेख में हुआ चुनाव

चुनाव विजय सिंगारी की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी श्याम बाबू शर्मा एवं प्रीतम सिंह की देखरेख में संपन्न हुए। प्रदेश महामंत्री राम चंद्र रतूड़ी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर परिषद् के तीनों मंडलों के दर्जनों कर्मचारी चुनाव में शामिल रहे।