-टीम द्वारा कुल 479 की जांच की गई, 11 के खिलाफ रेड कार्ड जारी

PRAYAGRAJ: एंटी रोमियो टीम द्वारा रविवार को भी जगह-जगह सख्त चेकिंग की गई। सुबह से ही टीम की नजर बाजार व मॉल के आसपास टिकी रही। जिस पर भी जवानों को थोड़ी शंका हुई उससे गहन पूछताछ की गई। इस तरह शहर से लेकर गांव तक जवानों ने कुल 474 लोगों की चेकिंग की। कइयों के खिलाफ रेड कार्ड जारी किए गए तो सौ से अधिक लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

शहर से गांव तक हुई चेकिंग

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर जिले भर में एंटी रोमियो की टीम एक्टिव है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सार्वजनिक स्थल जैसे बाजार व मॉल के आसपास चेकिंग की गई। शहरी क्षेत्र में इस अभियान के तहत कुल 155 व्यक्तियों को टीम द्वारा चेक किया गया। इनमें से पांच के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही गई। जबकि 89 को हिदायत देकर छोड़ा गया। इसी तरह तीन व्यक्तियों को रेड कार्ड थमाया गया। गंगा व यमुनापार में कुल 324 व्यक्तियों की चेकिंग जवानों द्वारा की गई। इनमें से 103 व्यक्तियों को हिदायत देकर छोड़ा गया। जबकि आठ व्यक्तियों को के खिलाफ रेड कार्ड जारी किया गया।