-विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व। अशोक सिंघल को दी गई श्रद्धांजलि

PRAYAGRAJ: अशोक सिंघल जी सोने के समान थे। हम लोग उनके सानिध्य में उनके तेज से अभिभूत रहते थे। यह बात उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वह रविवार को केसर भवन में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व। अशोक सिंघल की पुण्यतिथि में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी बाद के श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन सबसे बड़ा आंदोलन था।

एकता के सूत्र में बांधना चाहते थे

कार्यक्रम के चीफ गेस्ट क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीशजी ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के पीछे सामाजिक समरसता का उद्देश्य था। अशोकजी इस आंदोलन के पीछे समाज से जातिवाद को खत्म कर हिंदुओं को एकता के सूत्र में बांधना चाहते थे। बता दें कि केसर भवन में अशोक सिंघल की पुण्य तिथि के मौके पर शनिवार को रामायण पाठ का आयोजन किया गया था और रविवार को हवन का आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता विमल प्रकाश ने की। कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल, मुकेश कुमार, विनोद अग्रवाल, आरएम गोयल गौरव जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। सभी ने अशोक सिंघल को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पहले झूंसी स्थित गोधाम गौशाला में अशोक सिंघल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गायों का पूजन किया और उनको गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संचालन सचिव विवेक पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गौशाला अध्यक्ष डॉ। संत कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक देवड़ा, बृजमोहन, हनुमान उपाध्याय, धर्मेद्र ओझा आदि उपस्थित रहे।