कॉफी के साथ कुछ बेहतर एंज्वॉय करना चाहते हैं तो अशोक नगर वाले कॉफी कैफे डे पर जाइए। यहां पिज्जा की एक से बढ़कर एक वैरायटीज अवेलेबल हैं। इसका टेस्ट आपको लंबे समय तक याद रहेगा। यह कहना है हमारी फूड जॉकी आर्यता श्रीवास्तव का

फूड क्वॉलिटी

पिज्जा यंगस्टर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह बात खुद रेस्टोरेंट वाले भी जानते हैं। यही कारण है कि उनके पास इसकी एक से अधिक वैरायटी अवेलेबल है। कॉफी कैफे डे में मिलने वाले पिज्जा का टेस्ट और क्वॉलिटी दोनों ही लाजवाब हैं।

टेस्ट

कॉफी एंज्वॉय करने का मन होता है तो अक्सर ही काफी कैफे डे चली जाती हूं। लेकिन अशोक नगर के इस आउटलेट की बात ही कुछ और है। यहां कॉफी की डिफरेंट वैरायटीज के अलावा एक से बढ़कर एक डेजर्ट आइटम्स भी अवेलेबल हैं। रेस्टोरेंट भी काफी स्पेशियस है। इसलिए आप दोस्तों के अलावा सिबलिंग्ग के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। मैंने भी गारडेन वैजी पिज्जा के कॉफी लैटे का ऑर्डर दिया था। यह पिज्जा वाकई टेस्टी था। इस पर कॉर्न, अनियन, कैप्सिकम और पैपरिका की टॉपिंग थी। इसमें चीज भी काफी अधिक मात्रा में यूज किया गया था। इसकी पहली बाइट ही लाजवाब थी। आपको बता दूं कि लैटे के साथ गारडेन वेजी पिज्जा का कॉम्बिनेशन बिल्कुल अलग होता है। आप इसे जरूर ट्राई करिएगा। इसके बाद मैंने ओपेरा पेस्ट्री का ऑर्डर दिया। यदि आप हल्का मीठा और चॉकलेटी खाना चाहते हैं तो ओपेरा पेस्ट्री बेटर ऑप्शन साबित हो सकती है। यह पूरा पैकेज किसी के भी मुंह में पानी ला सकता है। कम से कम टेस्ट के मामले में तो आपको सोचना नहीं पड़ेगा।

स्पेशलाइजेशन

जैसा कि आप जानते हैं कि कैफे कॉफी डे की कॉफी का टेस्ट डिफरेंट होता है। यहां भी आपको हॉट और कोल्ड दोनों तरह की कॉफी की ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी। यह रेस्टोरेंट काफी स्पेसियस है। साथ ही टेबल के बीच दूरी इतनी है कि प्राइवेसी बनी रहती है। आप बिना किसी टेंशन के यहां लंबा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। डेजर्ट में पिज्जा के क्या कहने। अन्य आइटम्स में ब्राउनी और पेस्ट्री को भी एंज्वॉय किया जा सकता है। दूसरे यहां का माहौल काफी पीसफुल है। इसी के चलते मैं अक्सर यहां समय बिताने जाती हूं।

आजकल लोग रेस्टोरंट में केवल खाना खाने या कॉफी पीने नहीं जाते। वह कई चीजों का ध्यान रखते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें यहां पर थोड़ी प्राइवेसी और पीसफुल माहौल हासिल हो। इन मामलों में अशोक नगर का कैफे कॉफी डे सही है।

-प्रदीप

मैंने भी यहां का पिज्जा और ब्राउनी टेस्ट किया है। टेस्ट के मामले में नो डाउट इनका कोई जवाब नहीं है। आप भी चाहें तो कम से कम एक बार ट्राई करिए। साथ ही कॉफी का टेस्ट भी यूनीक है। अपनों के साथ बेहतर समय बिताने और गुड टेस्ट के लिए यह रेस्टोरेंट अच्छा ऑप्शन है।

-दीपक

बजट: 400

रैंकिंग: 4