-फुल आई और खाली गई दिल्ली और बंगलुरू की फ्लाइट

PRAYAGRAJ: कोरोना वायरस की महामारी के बीच घरेलू उड़ान शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को बंगलुरू और मुंबई के बाद मंगलवार राजधानी दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई। एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट पैसेंजर्स को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। हालांकि मंगलवार को मुंबई की फ्लाइट नहीं आई। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने पर-डे उड़ान की परमिशन नहीं दी है।

बंगलुरू से 112 और दिल्ली से आए 43

मंगलवार को बंगलुरू और दिल्ली की फ्लाइट्स एयरपोर्ट पर लैंड हुई। बंगलुरू से आई फ्लाइट से 112 पैसेंजर्स प्रयागराज पहुंचे। वहीं प्रयागराज से बंगलुरू के लिए केवल 27 पैसेंजर्स ने उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। इससे 43 पैसेंजर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए केवल 14 पैसेंजर्स ने उड़ान भरी। दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू से आने वाले पैसेंजर्स की संख्या ज्यादा है। वहीं यहां से जाने वालों की संख्या बहुत कम है। सोशल डिस्टेंसिंग के रूल्स को फॉलो करते हुए पैसेंजर्स को रवाना किया गया। वहीं गवर्नमेंट की गाइडलाइंस के साथ दिल्ली और बंगलुरू से आए पैसेंजर्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया।

इस समय फ्लाइट्स से आने वाले पैसेंजर्स की संख्या ज्यादा और जाने वालों की संख्या कम है। महानगरों में फंसे लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के रूल्स फॉलो करते हुए ही पैसेंजर्स फ्लाइट में पहुंच रहे हैं।

-सुनील कुमार यादव

डायरेक्टर, प्रयागराज एयरपोर्ट