-आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया कार्यक्रम

PRAYAGRAJ: फ्रीडम फाइटर अजय कुमार बसु के आदर्श हमारे हृदय में आज भी जिंदा हैं। उनकी सादगी एवं विनम्रता सदियों तक न्यू जेनरेशन को इंस्पायर करती रहेगी। यह बातें चीफ गेस्ट पंकज जायसवाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहीं। आर्य कन्या इण्टर कालेज में पांस दिसम्बर दिन गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अजय कुमार बसु के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समूहों के लगभग 300 से अधिक स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया।

दीप जलाकर हुआ शुभारंभ

शुभारंभ आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ। सुधा रानी एवं चीफ गेस्ट ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रो। आनंद शंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान चीफ गेस्ट ने प्रतिभागियों का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए कला के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अजय बसु को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ। अमिताभ बसु ने कार्यक्रम में आये हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कार्यक्रम में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल रमा सिंह, वाइस प्रिंसिपल अर्चना जायसवाल, डॉ। रंजना त्रिपाठी, डॉ। नुपूर भौमिक, नीता सरकार एवं शोएब खान आदि उपस्थित रहें।