शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के आए रिजल्ट

उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद की शुरू हुई मतगणना

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट घोषित करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को संयुक्त सचिव के चार पदों का रिजल्ट घोषित किया गया। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अभिषेक शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह सोमवंशी को 210 वोट, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर दिलीप कुमार पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यादवेश यादव को 1173, संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर राजेंद्र कुमार सिंह ने आशुतोष त्रिपाठी को 487 व संयुक्त सचिव महिला के पद पर कांटे की टक्कर में मंजू कुमारी ने उष्मा मिश्रा को 42 वोट से हरा दिया।

पांच पदों पर 39 प्रत्याशी मैदान में

इधर, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के पदों की मतगणना शुरू हो गई है। उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 39 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार की शाम तक 5020 वोटों की गिनती की गई। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार मिश्र को 236, अजय सिंह को 133, अनिल पाठक को 254, अंजू श्रीवास्तव को 224, अरुण कुमार गुप्त को 111, अरुण कुमार सिंह बिसेन को 121, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को 141, अशोक कुमार गुप्त को 96, असलम अली को 148, भृगु रामजी पांडेय को 125, दीपक कुमार श्रीवास्तव को 99 धीरज सिंह को 91 धर्मेद्र सिंह को 147 वोट हासिल हुए। इसी प्रकार अन्य पदों पर भी प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। यूपी बार कौंसिल के आवाहन पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी दो मार्च को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।