prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिबंधक कार्यालय के कई अधिकारियों की प्रोन्नति अधिसूचना जारी की है। महानिबंधक मयंक जैन की अधिसूचना के अनुसार शारदा शरण शुक्ला, अशोक कुमार द्वितीय, राजेन्द्र कुमार जोशी, शेष प्रताप, वीरेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, मोहम्मद अच्छे एवं रामनाथ को उपनिबंधक पद से संयुक्त निबंधक के पद पर प्रोन्नति दी गयी है। राजीव कुमार सिन्हा, सुरेश चन्द्र मिश्र, सादिक रजा, मोहम्मद जिया नजम, रामकृपाल मौर्य, सुरेश चन्द्र यादव, मुकेश कुमार कुशवाहा, दीपक मेहरोत्रा को सहायक निबंधक से उप निबंधक पद पर प्रोन्नति दी गयी है। श्रीमती नाहिद रिजवी, रजनीश कुमार सिंह, राम नरायण, अजय कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह यादव, गंगा सागर त्रिपाठी, रमेश चन्द्र, भानु प्रताप सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार मेहरोत्रा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, शैलेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार चतुर्थ और सुशील कुमार रत्‍‌नाकर को अनुभाग अधिकारी पद से सहायक निबंधक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा आलोक कुमार मिश्र को सिस्टम एनालिस्ट पद से सीनियर सिस्टम एनालिस्ट विधु शेखर कुमार प्रसाद की प्रोग्राम गे्रड एक से सिस्टम एनालिस्ट, श्रीमती रेनु श्रीवास्तव को प्रोग्रामर ग्रेड एवं संजय कुमार कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड से को प्रोग्रामर ग्रेड दो और ललित त्रिपाठी, कुमारी कीर्ति साहू, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम, कुमार रीना कनौजिया, हिमांशु यादव, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, ज्योत्सना सिंह को अपर निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति दी गयी है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश शुक्ल ने यह जानकारी दी है।