-उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ व राइजिंग इंडिया की ओर से हुई अनूठी पहल

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: जरूरी है कि आज एनवॉयरमेंट, एजुकेशन, हेल्थ जैसे मुद्दों पर चर्चा के साथ ही साथ हमें संविधान में वर्णित अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानना जरूरी है। तभी ऊँच-नींच, वर्ण-भेद, अशिक्षा से हम पूर्ण रूप से दूर होंगे। ये शब्द पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य पर हो चर्चा गोष्ठी में विचार प्रस्तुत करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने कहें। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रयागराज व राइजिंग इंडिया की ओर से मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य व लेखपाल सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने देते हुए बताया कि लेखपाल संघ ने अनूठा प्रयोग करते हुए हमारे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर गोष्ठी का आयोजन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज का पहला और अंतिम पुरुष संविधान में वर्णित अपने अधिकार एवं कर्तव्य से दूर हो चुका है। जिससे समाज में आए दिन अप्रत्याशित घटनाएं घट रही है।

संयुक्त सचिव अवनीश पाण्डेय ने कहा कि लेखपाल संवर्ग ने उन लेखपालों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने ब्लडडोनेट किया था। इस दौरान लेखपाल मो। गली की पुत्री सीरत फात्मा, लेखपाल लालचन्द्र यादव के पुत्र अमित कुमार यादव, राजेश खैरवार, नूरजहां, राकेश सरोज आदि को लेखपाल संघ की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान आर्य कन्या डिग्री कालेज की प्रिंसिपल डॉ। रमा सिंह, शमशाद खान आदि मौजूद रहे।