-10 नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

PRAYAGRAJ: नगर निगम प्रयागराज के 80 वार्डो के लिए पार्षद की संख्या अभी तक 80 थी। गुरुवार से यह संख्या बढ़कर 90 हो गई है। 10 नामित पार्षदों ने गुरुवार को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम सदन में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नामित पार्षदों को शपथ दिलाई।

सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन

प्रदेश के 16 नगर निगमों के इस बार का आधा सत्र बीतने के बाद चार मार्च को प्रदेश सरकार ने नामित पार्षदों के नामों की लिस्ट जारी की थी। इस बीच होली और फिर कोरोना संक्रमण के चलते नामित पार्षदों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। सिचुएशन नॉर्मल होने पर गुरुवार को शपथ का दिन निर्धारित किया गया। नगर निगम सदन में बेहद सादे समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए समारोह का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त रवि रंजन की मौजूदगी और मेयर अभिलाषा गुप्ता की अध्यक्षता में नामित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। नामित पार्षदों में भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही कुछ पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा, मुख्य अभियंता सतीश कुमार के साथ ही फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पार्षद सुनीता श्रीवास्तव, कुसुमलता गुप्ता, किरण जयसवाल, शिव कुमार, साहिल अरोड़ा, अनिल कुशवाहा, रोचक दरबारी, अमरजीत सिंह, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, नीलम यादव, कमलेश तिवारी, निक्की कुमारी, रोमा भारती, जगमोहन गुप्ता, मो0 आजम, नफीस अनवर, अल्पना निषाद, मीरा देवी, रंजन प्रजापति, ओम प्रकाश दिवेदी, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

इन दस नामित पार्षदों ने ली शपथ

1. अनूप मिश्रा, निवासी बादशाही मंडी

2. आशीष कुमार गुप्ता, निवासी एलआईसी कॉलोनी टैगोर टाउन

3. पवन श्रीवास्तव, निवासी हिम्मतगंज

4. राजेश निषाद, निवासी दारागंज

5. मनोज कुशवाहा, निवासी एमजी मार्ग सिविल लाइंस

6. अमन बालेचा, निवासी लूकरगंज

7. विजय मेहरोत्रा, निवासी नगर महापालिका मार्केट लीडर रोड

8. आनंद सोनकर, निवासी एमजी रोड सिविल लाइंस

9. श्रीमती अलका श्रीवास्तव, निवासी शिवनगर कॉलोनी पुलिस चौकी अल्लापुर

10. श्रीमती सबीना यास्मिन सिद्दिकी, निवासी तेलियरगंज