-शिवकुटी के स्वराज नगर का था निवासी, खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

PRAYAGRAJ: तीसरी मंजिल से गिरकर घायल मुकेश भाटिया (28) की मौत हो गई। वह तीसरे फ्लोर की दीवार की पुताई कर रहा था। उसके गिरते ही साथी वर्कर चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे एसआरएन हॉस्पिटल ले गए। खबर मिलते ही कर्नलगंज पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

काटजू कॉलोनी में हुई घटना

शिवकुटी के स्वराजनगर निवासी मुकेश पुत्र राकेश भाटिया पेशे से पेंटर है। वह कर्नलगंज एरिया के काटजू कॉलोनी स्थित राजीव कुमार के मकान में तीसरे फ्लोर पर पुताई कर रहा था। अचानक सीढ़ी के टूट जाने से वह जमीन पर आ गिरा। साथ काम कर रहे अन्य वर्कर उसे एसआरएन हॉस्पिटल ले गये। तब तक पुलिस भी हॉस्पिटल जा पहुंची। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके मौत की खबर घर वालों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि मामले में कोई तहरीर नहीं है। घटना हुई है। यदि तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।