-स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराया जाएगा वर्क, आठ जून को फाइनल होगा टेंडर

PRAYAGRAJ: नए सेशन के लिए जब स्कूल-कॉलेज खुलेंगे तब शहर केआठ गवर्नमेंट स्कूल और कॉलेजों के क्लासरूम स्मार्ट क्लास में बदल चुके होंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इन स्कूलों के क्लास रूम को स्मार्ट बनाया जाएगा। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत आठ स्कूलों से शुरुआत होगी। जल्द ही इसे अन्य गवर्नमेंट कॉलेजों में लागू किया जाएगा। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने चार मई को ही टेंडर जारी कर दिया है। इसके ओपन होने की डेट आठ जून है। इसके ओपन होते ही काम शुरू हो जाएगा।

प्रोजेक्टर से एडवांस क्वॉलिटी

अभी तक स्मार्ट क्लासेज में प्रोजेक्टर के जरिए पढ़ाई होती थी। लेकिन गवर्नमेंट स्कूलों की क्लासेस में टच स्क्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें मूविंग डायग्राम के जरिए स्टूडेंट्स को समझाया जाएगा। हर क्लास का कोर्स कंटेंट भी ऑनलाइन होगा। सिर्फ एक क्लिक में संबंधित चैप्टर सामने आ जाएगा।

यूपी का पहला प्रोजेक्ट

सबसे अहम कि यह यूपी का पहला प्रोजेक्ट है जिसके तहत स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। शासन की मंशा स्मार्ट सिटी में एजुकेशन लेवल को बढ़ाने की है। जिससे स्मार्ट एजुकेशन की दिशा में नए रिकॉर्ड बनाए जा सकें। इससे सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का कॉन्सेप्ट भी चेंज होगा। साथ ही यहां पढ़ने वाले बच्चे भी मॉडर्निटी के हिसाब से डेवलप होंगे।

ऐसे होंगे इंतजाम

टच स्क्रीन बोर्ड

ऑनलाइन कोर्स कंटेंट

मूविंग डायग्राम के जरिए स्टडी

बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम

सीसीटीवी कैमरे फॉर सिक्योरिटी परपज

ऑनलाइन टीचर्स परफॉर्मेस असेसमेंट

कम्प्यूटर लैब

टेक्निकल स्टाफ

लैपटाप या टैबलेट इन क्लासरूम

इन स्कूलों में इतने क्लास रूम बनेंगे स्मार्ट

1. गवर्नमेंट ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस 11 क्लासरूम

2. गवर्नमेंट ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज कटरा 09 क्लासरूम

3. गवर्नमेंट ब्वायज इंटर कॉलेज नॉर्थ मलाका 32 क्लासरूम

4. भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज मम्फोर्डगंज 10 क्लासरूम

5. प्राइमरी स्कूल राजापुर 03 क्लासरूम

6. प्राइमरी स्कूल एलनगंज 03 क्लासरूम

7. प्राइमरी स्कूल लूकरगंज 03 क्लासरूम

8. प्राइमरी स्कूल हरवारा 03 क्लासरूम

प्रयागराज स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जो वर्क प्लान हैं, उन्हें अब शुरू कराया जा रहा है। टेंडर जारी कर दिया गया है। आठ जून को आठ गवर्नमेंट स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज बनाने के लिए टेंडर फाइनल होगा। इसके साथ ही काम शुरू हो जाएगा ताकि इसी सेशन से स्टूडेंट्स को स्मार्ट क्लासेज का लाभ मिल सके।

-विपिन सिंह

असिस्टेंट मैनेजर, सिविल

प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड