-आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित हुई माध्यमिक स्तर की साइंस एग्जिबिशन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आर्य कन्या इंटर कालेज में किया गया। जिसमें लगभग 27 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के मॉडल व चार्ट पेपर का प्रदर्शन किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गेस्ट इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो। फूलचन्द्र यादव, प्रबंधक पंकज जयसवाल, प्रिंसिपल डॉ। सुधा रानी उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद प्रबंधक व प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का स्वागात किया। चीफ गेस्ट ने साइंस व तकनीकि क्षमता के विकास, सिद्धातों के साथ नवीन विचारों को जोड़ने की क्षमता पर अपने उद्गार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक व प्रिंसिपल ने बच्चों की क्षमताओं को विकसित करने का संदेश दिया।

छह स्टूडेंट्स का हुआ सलेक्शन

प्रदर्शनी के दौरान अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित करने वाले छह स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। जिसमें पर्यावरण संबंधि विषय के मॉडल के लिए हर्ष केसरी अभिनव विद्यालय, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व पर उमंग कुमार, आर्य कन्या इंग्लिश मीडियम और स्नेहा केसरवानी आर्य कन्या इंटर कालेज, वैकल्पिक ऊर्जा पर ऋतिक कसौधन एवं प्रतीक तिवारी, जीआईसी, सूचना, संचार और प्रौद्योगिकी में रौनित जायसवाल अभिनव विद्यालय और गणित- भौतिक आधारित लेख पर बबिता प्रजापति किदवई ग‌र्ल्स इंटर कालेज शामिल रहे। चयनित स्टूडेंट्स को 1000 रुपए व प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर उप संयोजिक नीना प्रजापति एवं उनकी सहयोगी रीना क्वात्रा, सुनीता टंडन, सलोनी अग्रवाल, रैहां इदरीस, संगीता यादव, ऊषा कुशवाहा आदि ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग दिया। आखिर में वाइस प्रिंसिपल अर्चना जयसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।