-मैसूर से आए दो व्यक्तियों को एडीजी ने रैनबसेरे में रखवाया था

-देर रात सामान के साथ दोनों हो गए रफूचक्कर

PRAYAGRAJ: कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। लेकिन इसी दौरान फैक्ट्रियां वगैरह बंद हो जाने से दिहाड़ी मजदूर अपने घरों की तरफ भागने लगे हैं। हालांकि जगह-जगह पुलिस और प्रशासन के लोग इन्हें रोककर रैनबसेरों में इनके खाने और रहने का इंतजाम कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग यहां से भी निकल भागने की कोशिश में लगे हुए हैं। गुरुवार को प्रयागराज में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। मैसूर से आ रहे दो लोगों को एडीजी जोन ने निरीक्षण के दौरान रोका। इन्हें रैनबसेरे में भेजकर रुकने और खाने का इंतजाम किया गया। लेकिन देर रात यह दोनों अपने गोरखपुर स्थित अपने घर के लिए निकल भागे

कैसे पहुंचे थे प्रयागराज

सिविल लाइंस एरिया में गुरुवार को एडीजी प्रेम प्रकाश निरीक्षण पर निकले थे। यहां उनकी निगाह सुभाष चौराहे पर पेड़ के नीचे बैठे दो व्यक्तियों पर पड़ी। जब एडीजी ने पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मैसूर में काम करते हैं। लॉकडाउन होने के चलते सब काम बंद चल रहा है। लेकिन वह अपने घर गोरखपुर जाने के लिए निकले हैं। जब एडीजी ने पूछा कि यहां तक कैसे पहुंचे तो बोले कि कई किलोमीटर तो पैदल चलते हैं। बीच-बीच में कुछ दूरी मालगाड़ी के डिब्बों में सवार हो गए थे। एडीजी ने दोनों को समझाबुझाकर लॉकडाउन तक रैन बसरे में रहने की एडवाइस दी। साथ ही उनके खाने का भी इंतजाम किया। लेकिन शुक्रवार भोर में दोनों व्यक्ति से भाग निकले। माना जा रहा है कि दोनों पैदल ही गोरखपुर निकल गए हैं।

प्रशासन ने 70 लोगों को रुकवाया

रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे में बुधवार और गुरुवार मिलाकर करीब 70 लोगों को प्रशासन ने रुकवाया है। यह लोग अलग-अलग जगहों से अपने घरों के लिए पैदल ही निकल चुके थे। पुलिस-प्रशासन ने इनके लिए यहां पर खाने और ठहरने का इंतजाम किया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को वक्त की नजाकत को समझना चाहिए। फिलहाल जो हालात हैं, इसमें एक जगह से दूसरी जगह जाना सेफ नहीं है। अगर कहीं कोरोना इंफेक्शन की चपेट में आ गए तो खुद के साथ-साथ अपने गांव और घरों अगर अपने गांव या घर जाएंगे तो खुद के साथ उन सभी को बीमारी फै

दोनों व्यक्तियों को रैन बसेरे में शिफ्ट कराया गया था। वहां खाने का भी इंतजाम किया गया। लेकिन दोनों वहां से भाग गए। आगे रास्ते में कई पुलिसकर्मी मिलेंगे। दोनों को काफी प्रॉब्लम होगी। पब्लिक मानती नहीं है, यह बड़ी प्रॉब्लम है।

-प्रेम प्रकाश, एडीजी जोन