-यमुना ब्रिज से जान देने के लिए कूदी महिला को पुलिस ने बचाया

-पति से विवाद के बाद आक्रोशित होकर लगाई थी छलांग, झारखंड का है परिवार

PRAYAGRAJ: पति से हुए विवाद के बाद आक्रोशित उर्मिला (34) ने नए ब्रिज से मंगलवार शाम यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसे कूदते हुए देख पुल पर मौजूद लोग व यात्री शोर मचाने लगे। लोगों की आवाज सुनते ही माघ मेला ड्यूटी में तैनात गोताखोर जा पहुंचे। तब तक कीडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोर उसे बचाने में कामयाब रहे।

नशेड़ी पति से विवाद के बाद कूदी

झारखण्ड निवासी रंजीत कुमार पत्‍‌नी उर्मिला व बच्चों संग आकर गऊघाट में रहता है। मंगलवार शाम रंजीत का पत्‍‌नी से विवाद हो गया। रंजीत काफी नशे में था। झगड़े के बाद आक्रोशित पत्नी उर्मिला नए यमुना ब्रिज पर जा पहुंची। ब्रिज से जैसे ही उसने छलांग लगाई लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते माघ मेला ड्यूटी में लगे गोताखोर स्टीमर लेकर तत्काल मौके पर पहुंच गए और महिला को डूबने से बचा लिए। तब तक कीडगंज इंस्पेक्टर धाकेश्वर सिंह भी मौके पर जा पहुंचे। रंजीत को चेतावनी देते हुए महिला को उसके साथ भेज दिया गया।