-ससुराल में फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

PRAYAGRAJ: ऋतु (27) ने सुसाइड किया या उसको मारकर फांसी पर टांगा गया? घटना के दूसरे दिन भी यह रहस्य बना हुआ है। सास की सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो उसका शव बेड पड़ा था। पति घर पर नहीं था। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे में कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना होलागढ़ एरिया के सरायनंदन उर्फ समरूपुर गांव की है।

चाचा ने कहा, मांग रहे थे रुपए

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज दरियापुर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा बेटी ऋतु की शादी सरायनंदन उर्फ समरूपुर गांव के राजू विश्वकर्मा से की थी। विवाह के बाद उसे एक बेटा व एक बेटी हुई.ऋतु के चाचा शिवराज की मानें तो ससुराल वाले अक्सर रुपयों की मांग किया करते थे। उनकी मांग पूरी कर पाने में वह असमर्थ थे। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पति राजू अक्सर मारा-पीटा करता था। शुक्रवार सुबह बेटी की सास ने फोन किया। बताया कि आप की बेटी ऋतु ने फांसी लगा लिया है। यह सुन सभी उसके घर पहुंचे। ससुराल में ऋतु का शव बेड पर पड़ा था। पता चला कि पति घर छोड़ कर भाग गया है। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।