-हिन्दू हॉस्टल में चार नवंबर को फांसी लगा कर की थी सुसाइड की कोशिश

-मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान हॉस्पिटल में तोड़ा दम

PRAYAGRAJ: कर्नलगंजए एरिया स्थित हिन्दू हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास करने वाली रूपम सिंह (34) की मंगलवार देर रात हॉस्पिटल में मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे चार नवंबर को परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सुसाइड की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हॉस्टल में तैनात है पति

बिहार बांका जिले के गोरइया थाना क्षेत्र स्थित कोतरा गांव निवासी निर्मल कुमार सिंह इलाहाबाद विश्विद्यालय के हिन्दू हॉस्टल में तैनात हैं। हॉस्टल में ही वह पत्नी रूपम सिंह के साथ रहा करते थे। चार नवंबर की देर शाम किसी बात को लेकर रूपम काफी डिस्टर्ब थीं। अचानक वह कमरे के अंदर फांसी लगा ली। मौत होती इसके पहले निर्मल की नजर पड़ गई। वह उसे फांसी के फंदे से उतार कर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की देर रात हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि सुसाइड के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।