हनुमानगढ़ जिले की है घटन

हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में जब 107 साल की महिला को इलाज के लिए लाया गया तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान था। इस महिला के रुटीन और खानपान ने भी सबको हैरत में डाला। परजिनों के अनुसार श्योपरी ने पिछले छह सालों से रोटी-सब्जी नहीं खाई है। वह दिन में दो बार देसी घी का हलवा खाती हैं। दिन में तीन से चार बार फलों का जूस पीती है। इसके अलावा रात के समय दूध में बना दलिया खाना पसंद करती है।

50 लोगों का है परिवार

इस उम्र में बुर्जु महिल के नए दांत आ रहे हैं। भौंह के बाल फिर से काले आने शुरू हो गए हैं। श्योपरी के छह पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके परिवार में कुल पचास सदस्य हैं। उन्हें अचानक तबियत खराब होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां हर व्यक्ति उनकी दिनचर्या सुन कर हैरान रह गया। डॉक्टर के अनुसार पिछले कई सालों से वह देशी घी खा रही है साथ ही रात में दलिया खाती है। इनकी पाचन शक्ति काफी मजबूत है। डॉक्टरों की मानें तो 90 वर्ष की आयु के बाद इंसान के बालों का रंग फिर से काला होना शुरू हो जाता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk