कानपुर। Dr Ambedkar inspirational quotes: बाबासाहेब डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्षों से भरा रहा, वह शोषितों व वंचितों की आवाज बनकर उभरे। उन्‍होंने अपना जीवन छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ लड़ाई में बिताया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही। अर्थशास्‍त्री, कानूनविद, राजनेता व समाज सुधारक डॉ. अंबेडकर का जीवन मिसाल है। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Inspirational Quotes of Dr. B.R. Ambedkar

1. कानून और व्यवस्था शरीर रूपी राजनीति की दवा है और जब शरीर रूपी राजनीति बीमार हो जाए, तो दवा का प्रबंध किया जाना चाहिए।
2. जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।
3. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं करते हैं, तब तक कानून द्वारा जो भी स्वतंत्रता प्रदान की जाती है, आप उसका लाभ नहीं ले सकते।
4. मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।
5. जाति कोई भौतिक वस्तु नहीं है जैसे ईंटों की दीवार या कंटीले तारों की एक पंक्ति जो हिंदुओं को सह-मिलन से रोकती है और जिसे, इसलिए गिरा देना चाहिए। जाति एक धारणा है; यह मन की एक स्थिति है।
6. राजनीतिक लोकतंत्र तब तक नहीं चल सकता जब तक कि उसके आधार में सामाजिक लोकतंत्र नहीं होता। सामाजिक लोकतंत्र का क्या अर्थ है? इसका मतलब जीवन का एक तरीका है जो जीवन के सिद्धांतों के रूप में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को पहचानता है।
7. मन का संवर्धन मानव अस्तित्व का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए।
8. उदासीनता सबसे खतरनाक बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।
9. मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।
10. अगर मुझे लगा की मेरे द्वारा बनाये संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो सबसे पहले मैं इसे जलाऊंगा।

Dr Ambedkar Jayanti 2020: नासिक का मंदिर प्रवेश आंदोलन था मील का पत्‍थर, डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी महत्‍वपूर्ण घटनाएं

Happy Ambedkar Jayanti 2020: डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर शेयर करें यह संदेश