-कांग्रेस कैंडीडेट का प्रचार करने बनारस आई फेमस एक्ट्रेस ने कहा, मौका मिला तो कांग्रेस से इलेक्शन लड़ूंगी

VARANASI: इस बार तो पार्टी के लिए केवल प्रचार कर रही हूं, लेकिन अगली बार खुद भाग्य आजमाऊंगी। मौका मिला तो इलेक्शन जरूर लड़ूंगी। यह बात फेमस एक्ट्रेस अमिषा पटेल ने गुरुवार को खास बातचीत के दौरान कही। बनारस सहित आसपास की पार्लियामेंट सीट पर इलेक्शन लड़ रहे कांग्रेस कैंडीडेट्स का प्रचार करने निकलीं अमिषा ने कहा कि आगे होने वाले एसेंबली या पार्लियामेंट इलेक्शन में जो पहले होगा उसमें मैं भी इलेक्शन लड़ूंगी। किस सीट से मैदान में उतरूंगी अभी इसका फैसला नहीं किया है। कांग्रेस का प्रचार करने के सवाल पर कहा कि इस पार्टी से हमारा पारिवारिक रिश्ता है। कांग्रेस देश का इतिहास है। इस देश में कांग्रेस की तुलना में कोई अन्य पार्टी नहीं है। इसी पार्टी की देन है कि आज देश का यूथ प्रगति पथ पर फर्राटा भर रहा है। और वे दुनिया के अन्य देशों से टक्कर ले रहा है।