नई दिल्ली (एएनआई)।  केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को आठ कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया गया है। जिन आठ कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया गया है उनमें प्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट, कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन, कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ, कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट शामिल हैं।

राजनाथ सिंह इन दो में हैं शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी  6 कैबिनेट समितियों में शामिल हैं। वह कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स में शामिल नहीं हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में और कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स में शामिल हैं। कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में राजनाथ सिंह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह सभी 8 कैबिनेट समितियों में शामिल हैं।

निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स , कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ, कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट शामिल में शामिल हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन,  कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स,  कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स और कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में शामिल हैं।

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 8 मंत्री, बिहार सीएम बोले जदयू-भाजपा के बीच सब ठीक

जिस बात का अरविंद केजरीवाल को था 'डर' वही हुआ, अमित शाह बने गृह मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान और पियूष गोयल इनमें हैं

वहीं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और इस्पात के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स और कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में शामिल हैं।  रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ,  कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स और कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन में शामिल हुए हैं।

National News inextlive from India News Desk