नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जाएंगे और यहां पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। भारत के गृह मंत्री के कार्यालय ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि समारोह आज दोपहर 1 बजे होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी सहारनपुर में 'मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय' की आधारशिला रखेंगे। यह आधारशिला 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले रखी जा रही है।
आज सहारनपुर की याात्रा को बेहद खास माना जा रहा
ऐसे में अमित शाह की आज सहारनपुर की याात्रा को बेहद खास माना जा रहा है। कुछ लोग इसे चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। इससे पहले, उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में से 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें हासिल की थीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीती थीं और कांग्रे केवल सात सीटें जीतें। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था।

National News inextlive from India News Desk