कानपुर। मंगलवार को अमिताभ बच्चन और उनकी बहु को एक साथ रवाना होते स्पॉट किया गया। बिग बी अपनी बेटी श्वेता नंदा की सासू मां ऋतु नंदा के देहांत के बाद अपने समधियों के घर उनके दुख में शामिल होने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे थे। खबर है कि 71 साल की ऋतु कैंसर की पेशेंट थीं और आज सुबह उनका दिल्ली में निधन हो गया। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाने की सूचना है।

समधन ऋतु नन्दा की डेथ के बाद बहु ऐश्वर्या रॉय के साथ बेटी श्वेता के पास पहुंचे अमिताभ बच्चन

सोशल मीडिया पर शेयर की खबर
अमिताभ ने ऋतु के निधन की खबर अपने ब्लॉग पर साझा की। उन्होंने लिखा कि मेरी समधन, ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का आज सुबह 1:15 बजे निधन हो गया। ऋतु बॉलिवुड के शोमैन राजकपूर की बेटी और रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर- करीना कपूर की बूआ थीं। वे ऋतु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेस की चेयरपर्सन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर भी थीं।



कपूर परिवार में शोक
ऋषि कपूर, रणधीर कपूर की बहन ऋतु के निधन से कपूर परिवार में भी दुख की लहर दौड़ गई है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने बूआ की डेथ पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और उनकी फोटो भी शेयर की। ऋतु नंदा को भारतीय जीवन बीमा निगम से बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर ऑफ द डिकेड का अवॉर्ड दिया गया था, उन्होने एक ही दिन में करीब 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk