कानपुर। शनिवार रात अमिताभ बच्चन ने जैसे ही ट्वीट करके बताया कि वह कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। हर कोई यह खबर सुन परेशान हो गया। 77 साल के अमिताभ की उम्र भी ज्यादा है ऐसे में सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे। सोशल मीडिया पर पूरा देश दुआएं मांग रहा है। अक्षय कुमार से लेकर सचिन तेंदुलकर तक तमाम दिग्गजों ने अपने चहेते कलाकार के स्वस्थ होने की दुआ मांगी।


एक्टर अक्षय कुमार लिखते हैं, 'आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं सर, बहुत सारा प्यार और दुआ।' यही नहीं अक्षय ने जूनियार बच्चन के भी शीघ्र ठीक होने की कामना की।'


क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा, 'टेक केयर अमित जी। आप जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटे।'


अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'आदरणीय @SrBachchan जी!! आपने अपने जीवन में हर कठिनाई हर मुश्किल को अपने मनोबल से परास्त किया है।मुझे और पूरे राष्ट्र को पूरा भरोसा है कि आप कोरोना की लड़ाई से भी विजयी होकर सकुशल और स्वास्थ्य रूप से वापस ठीक ठाक अपने घर पहुंचेंगे।हम सबकी प्रार्थनाएँ आपके साथ है।'


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अमिताभ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। केजरीवाल लिखते हैं, 'सर आप बहुत जल्द ठीक हों। करोड़ों लोगों की दुआएं आपके साथ हैं।'


एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी टि्वटर पर लिखा, 'आपको मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार और दुआएं। आप बहुत जल्द ठीक होंगे।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk