- देहलीगेट थाना एरिया के कोटला में किया गया था कत्ल

- एक गिरफ्तार और एक महिला समेत तीन अभी फरार

Meerut: देहलीगेट थाना एरिया में हुए कैंची व्यापारी का कत्ल में एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, जिसमें अभी एक महिला समेत तीन आरोपी बाकी हैं। पुलिस के अनुसार यह कत्ल लड़की के चक्कर में हुई रंजिश में हुआ था। आरोपी को गोली भी इसी चक्कर में मारी गई थी, लेकिन वह बच गया था। उसने अब जाकर इस रंजिश का बदला लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

यह था मामला

देहलीगेट थाना एरिया के कोटला में रियाजुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन परिवार के साथ रहता था। छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। रियाजुद्दीन कैंची व्यापारी था। ख्ब् मार्च को रियाजुद्दीन को कोटला मार्केट के बीच से निकलते हुए रफू मार्केट के पास गोली मार दी गई थी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस केस में मृतक के परिजनों ने चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें मुख्य आरोपी परवेज उर्फ डब्बू इसका भाई जावेद, मां वकीला और एक अन्य रिश्तेदार शुएब का नाम शामिल था।

पकड़ा गया आरोपी

इस मामले में मुख्य आरोपी परवेज उर्फ डब्बू को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में डब्बू ने इस कत्ल में पुरानी रंजिश बताई। यह रंजिश लड़की को लेकर शुरू हुई थी, जिसमें मृतक रियाजुद्दीन ने डब्बू पर गोली भी चलाई थी। जिसमें वह बच गया था। तभी से इनके बीच रंजिश पैदा हो गई थी। साथ ही यह मामला भी चल रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों में कहासुनी भी हुई थी, लेकिन यह किसी को विश्वास नहीं था कि डब्बू ऐसा कर देगा। वह अपने मन में पुरानी रंजिश दबाए बैठा था और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। इस केस में अब तीन लोग बाकी हैं।

डब्बू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अब तीन लोग बाकी है। जिनकी गिरफ्तारी बाकी है। डब्बू ने रियाजुद्दीन की बहन से छेड़खानी की थी, जिसको लेकर दोनों में दुश्मनी हो गई थी। डब्बू को इसके चलते ही गोली भी मारी गई थी। इसी रंजिश के चलते डब्बू ने रियाजुद्दीन का कत्ल किया था। - दीपक त्यागी, इंस्पेक्टर देहलीगेट