बिजनौर (आईएएनएस)। 28 साल के अरविंद कुमार 25 साल की छाया रानी से शादी करना चाहते थे, लेकिन समस्या यह थी कि अरविंद यूपी के इस इलाके में रहते हैं जो कोरोना का रेड जोन है। वहीं छाया उत्तराखंड के ग्रीन जोन इलाके वाली है। ऐसे में शादी कैसे हो, इसके लिए घरवालों ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला। शनिवार को बिजनौर के रेहर क्षेत्र में रहने वाले दूल्हे अरविंद ने जिला प्रशासन से यात्रा पास प्राप्त किया और उधम सिंह नगर के जसपुर में अपनी दुल्हन के घर रवाना हो गए। जो उनके घर से 150 किमी दूर उत्तराखंड में है। हालांकि वह जैसे ही बिजनौर सीमा पर पहुंचे वहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बताया वह इससे आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि सीमाएं सील कर दी गई हैं।

सीमा सील होने के चलते नहीं जा सके अंदर

सीमा सील के अलावा पुलिस रेड जोन में रहने वाले लोगों को ग्रीन जोन में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। अरविंद ने तुरंत दुल्हन के परिवार को फोन किया और पूरी बात बताई। आनन-फानन दोनों पक्षों में नई योजना बनाई गई और दुल्हन अपने माता-पिता और पुजारी के साथ धरमपुरा पुलिस पिकेट पर पहुंची, जोकि उत्तराखंड की सीमा पर है। अरविंद भी अपने पुजारी के साथ वहाँ पहुँचे और दोनों ने वहीं बॉर्डर पर शादी की।

पुलिस ने बॉर्डर पर शादी की अनुमति दी

अरविंद कहते हैं, "हम सभी उम्मीद खो चुके थे जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें उत्तराखंड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन, बहुत मनाने के बाद, उन्होंने शादी को बॉर्डर पर ही करने की आज्ञा दी। उन्होंने धरमपुरा चेक-पोस्ट पर शादी करने में भी हमारी मदद की। "धरमपुरा के चेक-पोस्ट प्रभारी जीडी भट्ट ने कहा," हम उन्हें जाने नहीं दे सकते थे। अरविंद मनियावाला गाँव के करीब रहता है, जहाँ दो व्यक्तियों पिछले महीने कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। बाद में, दोनों परिवारों को सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचने की अनुमति दी गई। वे हमारे पोस्ट पर आए और हमने उनकी मदद की। दूल्हा-दुल्हन ने यहीं शादी की रस्में निभाई।

रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी

इस शादी में पुलिस कर्मियों ने भी भाग लिया और नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी की रस्मों के दौरान सभी ने सामाजिक दूरी बनाए रखी। बिजनौर जिला रेड जोन में आता है क्योंकि 31 लोगों यहां कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। बता दें दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित कम से कम 185 गांव हैं, और यहां अंतर-राज्यीय शादियां आम हैं मगर पुलिस चौकी पर शादी का यह पहला मामला है।

National News inextlive from India News Desk