पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेउर जेल में पहली रात करवट बदलते हुए कटी। जेल सूत्रों की माने तो उनके वार्ड में टीवी नहीं था। उन्होंने टीवी के लिए डिमांड किया तो जेल प्रशासन ने टीवी लगा दिया। हालांकि, जेल प्रशासन इससे इंकार कर रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि पहले से ही उसमें टीवी लगा हुआ था। सूत्रों में बताया टीवी लगने के बाद रात में 12 बजे तक वो टीवी देखते रहे। सुबह 4 बजे ही उनकी नींद खुल गई।

नास्ते में मिला चाय और ब्रेड

एक घंटे तक टहलने के बाद वापस जाकर अपनी चौकी पर बैठ गए। इसके बाद उन्हें चाय और ब्रेड दिया गया। नास्ता करने के बाद उन्होंने अखबार का डिमांड किया। इसके बाद उन्हें अखबार दिया गया।

अब रिमांड पर लेने की तैयारी

पटना पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस इसके लिए सोमवार को बाढ़ कोर्ट में अर्जी दाखिल करने जा रही थी, लेकिन दाखिल नहीं कर पाई। अनंत सिंह के फिलहाल बीमार होने के कारण पुलिस अब रिमांड की अर्जी दाखिल करने के लिए उनके स्वस्थ होने का इंतजार करेगी।
patna@inext.co.in