-काला चश्मा और सफेद कुर्ता पायजामा दिखे अनंत सिंह

-13 सितंबर को होगी अगली पेशी

PATNA(30Aug)

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बेऊर जेल से निकालकर पटना पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में पेश किया। जेल से कोर्ट जाने के दौरान अनंत सिंह अपने पुराने अंदाज में दिखे। वही काला चश्मा, सफेद कुर्ता पायजामे में अनंत सिंह की हनक दिखी। अनंत सिंह अपने पुराने स्टाइल में ही कैदी वाहन से नीचे उतरे। कोर्ट के बाहर उनके समर्थकों की काफी भीड़ लगी रही। बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके 47 रायफल बरामदगी मामले में उन्हें पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है और आज उन्हें कोर्ट में हाजिर किया गया। पेशी के बाद उन्हें बेऊर जेल वापस भेज दिया गया है। अब उनकी अगली पेशी की तारीख 13 सितंबर को तय की गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उन्हें रिमांड पर लिया जाना था। लेकिन बाढ़ पुलिस अब उन्हें शनिवार को रिमांड पर ले सकती है। बताया जा रहा है कि रिमांड पर लेने के बाद बाढ़ अनुमंडल की एडिशनल एसपी लिपि सिंह उनसे एके 47 बरामदगी मामले में पूछताछ करेंगी। इसके लिए प्रश्न तैयार कर लिए गए हैं। बाढ़ कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि रिमांड के दौरान 24 घंटे में विधायक अपने वकील से एक बार भेंट कर सकते हैं।