फिल्म के टीजर में सोनम बोलीं
कानपुर।
सोनम कपूर और अनिल कपूर पहली बार पडे़ पर्दे पर एक साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के जरिए नजर आएंगे। फिल्म के टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म 'लव स्टोरी 1942' के फेमस सॉन्ग 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से होती है। फिर टीजर सीधे 2018 में चली जाती है और अचानक सोनम की एंट्री होती है। दरअसल ये टीजर 90 के दशक और आज की लव लाइफ का कंपेरिजन है। टीजर में खुशनुमा माहौल के साथ दुख और दर्द दोनों का कॉन्बिनेशन देखने को मिला है। टीजर शूरु होते ही सोनम डायलॉग डिलिवर करती हैं 'जब तक लव स्टोरी में स्यापे न हो तब तक इसका फील नहीं आता।' फिल्म में अनिल कपूर और सोनम के अलावा जूही चावला व राज कुमार राव भी लीड एक्टर हैं। मालूम हो कि अनिल कपूर और राज कुमार राव की जोडी़ फिल्म 'फन्ने खां' में भी दर्खकों को दिखाई पडे़गी।


ये रहा फिल्म का फर्स्ट लुक
अनिल कपूर ने टीजर रिलीज के कुछ मिनटों पहले ही इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया था। इसके फर्स्ट लुक में सोनम कपूर मुस्कुराती हुई बहुत क्यूट लगीं। इस पोस्टर पर सोनम की तस्वीर के नीचे फिल्म का टाइटल लिखा है 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।' अनिल कपूर ने ये पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन लिखा 'जब तुम मुस्कुराती हो तुममे स्वीटी चौधरी झलकती है। स्वीटी चौधरी को फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के टीजर में देखें जो एक घंटे में रिलीज होने जा रहा है... स्टे ट्यून्ड।' फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज से पहले इसका कोई प्रमोशन नहीं किया गया और दोनों अचानक से रिलीज किए गए। मालूम हो कि इस फिल्म में दोनों बाप-बेटी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
अनिल कपूर और सोनम पहली बार एक साथ बडे़ पर्दे पर,'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर रिलीज
फिल्म के बारे में अधिक
अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का पोस्टर और टीजर रिलीज करने से पहले कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी। फिल्म शेली चोपडा़ धर के निर्देशन में बनी है। फिल्म की कहानी सोनम और राज कुमार राव की स्वीट सी लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो संगीत निर्देशक रोचक कोहली ने इसका पूरा काम अपने हाथ लिया था। फिल्म विनोद चोपडा़ फिल्मस्स के बैनर तले बनी है और इसका प्रोडक्शन विधु विनोद चोपडा़ व राजकुमार हिरानी मिल कर किए हैं। ये फिल्म 12 अक्टूबर से सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी।
अनिल कपूर और सोनम पहली बार एक साथ बडे़ पर्दे पर,'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर रिलीज

ऐश्वर्या राय की 'फन्ने खां' का टीजर रिलीज, छत पर लुंगी पहन ट्रंम्पेट बजा रहे अनिल कपूर


सोनम ने सोच लिए हैं बच्चों के नाम

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk