अंकुर हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ पहला ऑपरेशन

ALLAHABAD: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 'आयुष्मान भारत' की संगम नगरी इलाहाबाद में शुरुआत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में लाल बिहारा स्थित अंकुर हॉस्पिटल में रविवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला ऑपरेशन हुआ।

नहीं करा पा रहे थे इलाज

अकबरपुर के सल्लाहपुर का वहीद अहमद 12 वर्षीय बीमार बेटे मो। अकील का ईलाज नहीं करा पा रहा था। आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने के बाद उसे बेटे का इलाज कराने का अधिकार मिल गया। अंकुर हॉस्पिटल में डॉ। अशोक सिंह, डॉ। बृजेश सिंह व डॉ। आलम की टीम ने मो। अकील का ऑपरेशन किया। अंकुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ। राजीव कुमार श्रीवास्तव व डॉ। अरुणिमा सक्सेना ने यह जानकारी दी।