देश को फिर कराना होगा आजाद

छात्र युवा सम्मेलन में अन्ना ने कहा कि हमारा देश 65 साल पहले ही आजाद हो गया है लेकिन यह आजादी गुलामी से भी बदतर है। आज भी अमीर बहुत अमीर और गरीब बहुत गरीब हैं। हर ओर भ्रष्टाचारी मौजूद हैं। आजादी के बाद देश से गोरे चले गये लेकिन देश को गुलाम बनाने वाले काले रह गये। हमें इनसे अपने देश को आजादी दिलानी होगी। अन्ना ने कहा कि उन्होंने भारत माता मंदिर में संकल्प लिया है कि जब तक शरीर में प्राण है तब तक देश के लिए लड़ता रहूंगा। इस बार अपने आंदोलन की शुरुआत पटना से कर रहा हूं। 30 जनवरी से आंदोलन शुरू होगा।

डॉक्टर्स से की अपील

आईएमए में आयोजित सम्मान समारोह में अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए डॉक्टर्स से सहयोग मांगा। कहा कि डॉक्टर्स को अब शरीर के साथ देश का भी इलाज करना होगा। गवर्नमेंट से जनलोकपाल, राइट टू रिजेक्ट की मांग की जा रही है। जब तक उनकी ये मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सर्वसेवा संघ में आयोजित प्रादेशिक कार्यकर्ता संवाद में इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकताओं को संबोधित किया।

सच्चा संकल्प अधूरा नहीं रहता

अन्ना हजारे के साथ आए पूर्व आर्मी चीफ जनरल बीके सिंह ने छात्र युवा सम्मेलन में युवाओं का आह्वान किया कि वह देश की वर्तमान हालत को बदलने का संकल्प लें। सच्चे दिल से लिया गया संकल्प कभी अधूरा नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एजुकेशन का सही इंतजाम नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग विदेशों में पढ़ाई करते हैं। सालाना इस पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इतने रुपये में हर साल 50 आईआईटी और 50 आईआईएम कॉलेज खोले जा सकते हैं। इसके पहले न्यूज पेपर चौथी दुनिया के संपादक संतोष भारती ने युवाओं से संगठित होकर देश की दशा और दिशा बदलने की अपील की।

'अरे अरविंद के बारे में क्या कहूं'

अन्ना हजारे मीडिया से बात करने के दौरान विवादस्पद मुद्दों पर बोलने से बचते रहे। सरकार, संसद पर कोई सीधा कमेंट्स नहीं किया। अपने सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि अरे अरविंद के बारे में क्या कहूं।  

टाइम मैनेजमेंट का रखा ख्याल

अन्ना को लेकर आ रहा विमान पूर्वाह्न 11 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरा। जनरल बीके सिंह और संतोष भारती के साथ वह दोपहर साढ़े 12 बजे भारत माता मंदिर कैम्पस पहुंच गये। फिर मंच पर आये। तय समय पर शाम चार बजे आईएम पहुंचे और पांच बजे सर्वसेवा संघ गये।

काशी विद्यापीठ में लिया लंच

काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ विभाग में दोपहर ढाई बजे अन्ना ने लंच किया। लंच में उन्होंने दो सादी रोटी, सरसो का साग, अरहर की दाल, भिंडी की सब्जी ली। उन्होंने चावल-दाल भी खायी। गाजर के हलुवे का स्वाद भी लिया। अन्ना गर्म पानी का सेवन करते रहे।

पुलिस वालों ने भी लिया ऑटोग्र्राफ

अन्ना हजारे से ऑटोग्र्राफ लेने वालों की लम्बी भीड़ रही। स्टूडेंट्स एक-दूसरे पर कूदते हुए अन्ना का ऑटोग्र्राफ लेते रहे। इसमें गल्र्स भी पीछे नहीं थीं। अन्ना की ड्यूटी में तैनात पुलिस वाले भी ऑटोग्र्राफ लेने के लिए परेशान रहे।

महिलाएं भी थीं बड़ी संख्या में

अन्ना के प्रोग्र्राम में गल्र्स का काफी अटै्रक्शन था। भारत माता मंदिर कैम्पस में बड़ी संख्या में गल्र्स स्टूडेंट्स मौजूद रहीं। आईएमए में भी लेडीज डॉक्टर्स थीं। अन्ना को सुनने सेवा संघ में भी काफी संख्या में महिलाएं आयी थीं।

हर कोई एक झलक पाने को बेताब

अन्ना हजारे की एक झलक पाने को पूरा शहर बेताब रहा। जिस भी प्रोग्र्राम में वो गये वहां भीड़ की वजह से कुर्सियां कम पड़ गयीं। भारत मंदिर कैम्पस में लोग खड़े होकर उनको सुनते रहे। इसमें स्टूडेंट्स तो थे ही टीचर्स भी कम नहीं थे। हर कार्यक्रम में उन्हें एक नजर देखने के लिए लोग बेचैन दिखे।

खूब लहराया तिरंगा

अन्ना के प्रोग्र्राम में तिरंगा झण्डा खूब लहराया। भारत माता की जय और वन्देमातरम् का नारा गूंजता रहा। क्या बूढ़े और क्या जवान हर कोई अपने अंदाज में अपनी देशभक्ति दिखाता रहा।

बेहद जोशीले रहे अन्ना

बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी अन्ना हजारे बेहद जोशीले नजर आए। उन्होंने हर जगह जोशीला भाषण दिया। लगातार यात्रा करते रहे। लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आयी। शाम को सर्व सेवा संघ राजघाट पहुंचने पर उनकी तबीयत थोड़ी नासाज हुई तो उन्होंने आराम किया।

लो यह मेरा नम्बर है

अन्ना हजारे ने खुद से लोगों को जोड़े रखने के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9923599234 दिया। कहा कि इस पर एसएमएस करने से वह सम्पर्क में रहेंगे।

मंच पर चढऩे को लेकर हंगामा

भारत माता मंदिर कैम्पस में मंच पर चढऩे को लेकर हंगामा हुई। शोर-शराब कर रहे युवकों को पुलिस ने संभालने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गये। इसे लेकर थोड़ी गहमा-गहमी की स्थिति रही।