RANCHI: रिम्स में आज मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में हिप रिप्लेसमेंट किया जाएगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इसे देशभर से आए 300 आर्थो स्पेशलिस्ट्स के अलावा रिम्स के डॉक्टर्स भी देखेंगे। इसके अलावा कुछ एक्सप‌र्ट्स अलग-अलग बीमारियों को लेकर अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करेंगे। ये बातें प्रेस कांफ्रेंस में रिम्स आर्थो के डॉ। गोविंद कुमार गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि रिम्स आर्थो डिपार्टमेंट और रांची आर्थोपेडिक क्लब के सहयोग से रिम्स में झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 11वां एनुअल कांफ्रेंस 1 फरवरी से होगा। मौके पर डॉ। शशिकांत सुमन, डॉ। अंकुर समेत अन्य मौजूद थे।

नई जानकारियों से होंगे अपग्रेड

तीन दिनों तक चलने वाले इस कांफ्रेंस का उद्घाटन दो फरवरी को डॉ सुरेश्वर पांडेय करेंगे। इस दौरान आर्थोपेडिक फील्ड में हुए बदलाव और नई जानकारियों से भी एक्सप‌र्ट्स खुद को अपग्रेड करेंगे। जिसका लाभ इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा। डॉ। गुप्ता ने कहा कि एक फरवरी को कैडवरिक वर्कशॉप होगा। इसमें रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट से जुड़ी जानकारियां भी शेयर की जाएंगी। इसके अलावा एनाटोमी में लाइव आपरेशन करने के तरीके बताए जाएंगे। कांफ्रेंस के आयोजन को लेकर अध्यक्ष डॉ एलबी मांझी, सचिव डॉ गोविंद गुप्ता, डॉ शशिकांत सुमन, डॉ रोहित लाल, डॉ आलोक कुमार, डॉ जय पलक और उनकी पूरी टीम लगी हुई है। वहीं ऑर्थोपेडिक क्लब के डॉ सुधीर कुमार, डॉ एके वर्मा, डॉ पवन कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ संजय जायसवाल, डॉ नितेश प्रिया, डॉ प्रितेश सिंह भी योगदान दे रहे हैं।