-विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा में एनुअल स्पो‌र्ट्स

-कल्चरल प्रोग्राम में बच्चों ने मन मोहा

RANCHI(23 Dec): एचइसी धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में एनुअल स्पो‌र्ट्स हुआ। इसमें गौरवशाली भारत की झलक दिखाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन स्कूल के बच्चों ने किया। इसका नाम हमारी संस्कृति हमारी पहचान रखा गया था। मुख्य अतिथि जस्टिस दयाल उपाध्याय, लोकायुक्त झारखंड, संजय रंजन सिंह ट्रैफिक एसपी, आरआरडीए के वाइस चेयरमैन अरविंद कुमार, स्कूल एग्जीक्यूटिव कमिटी के सेक्रेटरी अभय कुमार मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गेस्ट्स ने मशाल जलाकर और झंडा फहराकर कार्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति दी। स्कूल कमिटी के सेक्रेटरी अभय कुमार ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जो अपनी संस्कृति को बचाने में सफल और सक्षम है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

रंगारंग कार्यक्रम

हमारी संस्कृति हमारी पहचान थीम पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। न्यायाधीश बीएन उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम देख मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए। वास्तव में हमारी संस्कृति का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि सुविधा प्राप्त होने से मंजिल प्राप्त नहीं की जा सकती। मंजिल के लिए परिश्रम ही मूल मंत्र है। स्पेशल गेस्ट अरविंद कुमार ने कहा कि इतिहास पढ़ना बड़ी बात है, लेकिन उससे भी बड़ी बात है इतिहास बनाना। ट्रैफिक एसपी संजय कुमार सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इससे पहले बच्चों ने अलग-अलग इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जीत पक्की की।