कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैच खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर आ गए। कोहली सेना ने रविवार को ही बांग्लादेश को कोलकाता टेस्ट में पारी और 46 रन से हरा दिया था। मैच जीतते ही विराट सोमवार सुबह घर के लिए निकल पड़े। 25 नवंबर को तड़के सुबह विराट मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उन्हें पत्नी अनुष्का शर्मा रिसीव करने आई थी।

photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का,पति को देखते ही लगाया गले

एयरपोर्ट से बाहर आते समय विराट कैजुअल लुक में थे। हुड जैकेट के साथ वह ट्राउजर पहने थे। बाहर निकलते ही अनुष्का अपने पति का इंतजार कर रही थी। हालांकि अनुष्का गाड़ी से बाहर नहीं निकली। वह गाड़ी में बैठे-बैठे विराट का इंतजार कर रही थी।

photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का,पति को देखते ही लगाया गले

विराट जैसे ही अनुष्का के सामने आए, वह सीधे गाड़ी में बैठ गए। कार में बैठते ही अनुष्का ने विराट को गले लगाया फिर किस किया। पति को सामने देख अनुष्का काफी खुश नजर आ रही थी।

photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का,पति को देखते ही लगाया गले

वहीं विराट के लिए यह खुशी दोगुनी थी, पहले तो वह मैच जीतकर आए थे दूसरा उनका स्वागत उनकी बेटरहाॅफ अनुष्का ने किया। ऐसे में विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल देखी गई।

photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का,पति को देखते ही लगाया गले

वैसे बता दें भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज से पहले विराट करीब 15 दिन की छुट्टी बिताकर टीम इंडिया में लौटे थे। विराट ने अपने जन्मदिन के टाइम पूरा समय अनुष्का के साथ बिताया था। तब यह दोनों भूटान गए थे जहां उन्होंने काफी मस्ती की। इसकी कुछ तस्वीरें विरुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी पोस्ट की थी।

photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का,पति को देखते ही लगाया गले

खैर टेस्ट सीरीज जीत के बाद विराट को फिर से 10 दिन का रेस्ट मिल गया। भारत को अब अगला मैच दिसंबर के फर्स्ट वीक में खेलना है। तब विंडीज टीम भारत दौरे पर आएगी और दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान विराट कोहली ही संभालेंगे।

photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का,पति को देखते ही लगाया गले

Cricket News inextlive from Cricket News Desk