नई दिल्ली (एएनआई)। अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने घर पर सेल्फ क्वेरेंटाइन हैं। इस दौरान अनुष्का ने अपने पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मंगलवार को अनुष्का ने अपने पिता के जन्मदिन पर घर पर ही उनके लिए अपने हाथों से केक बनाया। बता दें कि उनके पिता की इस साल 59 साल के हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक बनाने के दौरान उसकी रेसिपी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'इसे मैंने खुद ही बनाया क्योंकि इसे कहीं से लाना बेवकूफ लेवल का आइडिया होता।'

अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर पिता को बर्थडे किया विश

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें वो केक बनाते हुए दिख रही हैं और उसकी रेसिपी भी बता रही हैं। इसी के साथ उन्होंने केक बनने के बाद उसका फाइनल फोटो भी शेयर किया। वहीं अपने पिता के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कि जिसमें उन्होंने पिता को बर्थडे विश किया था।

अनुष्का- विराट ने की घर पर रहने की अपील

वहीं केक बनने के बाद एक्ट्रेस ने उसकी तस्वीर पोस्ट की थी। बात दें कि एक दिन पहले अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ लोगों से कोरोना वायरस के चलते एक अपील करती दिखीं। दोनों ने फैंस से कहा घर पर ही रहें क्योंकि सरकार ने इस महामारी को रोकने के लिए 21 दिन का लाॅकडाउन घोषित किया है। मालूम हो एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी मूवी से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk