कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय कप्तान विराट कोहली डब्ल्यूटीसी में हार के बाद पहली बार सामने आए हैं। विराट को पत्नी अनुष्का के साथ एक रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट इंज्वाॅय करते देखा गया। बता दें अनुष्का पति के साथ यूके गईं हैं और वह स्टेडियम में बैठकर मैच भी देख रही थी। खैर दुर्भाग्यवश भारत फाइनल हार गया मगर खिलाड़ी अब अपने परिवारों के साथ छुट्टियों का आनंद उठा रहे। इस कड़ी में अनुष्का शर्मा ने पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

साथ में नाश्ता करते दिखे कपल
नई फोटो में विराट और अनुष्का ब्रेकफास्ट करते नजर आ रहे। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "जब आप जल्दी नाश्ता करते हैं और शक्तिशाली महसूस करते हैं।" हालांकि उनके साथ वमिका नजर नहीं आई। वैसे कपल अपनी बेटी को यूके में साथ में ले गया है। विराट और अनुष्का के घर 11 जनवरी, 2021 को एक बेटी ने जन्म लिया। कुछ दिनों पहले, विराट ने इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन के दौरान इस बारे में बात की कि वह और अनुष्का अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए उत्सुक क्यों नहीं हैं।

बेटी की तस्वीर नहीं की शेयर
विराट ने एक प्रशंसक को जवाब दिया, "हमने एक कपल के रूप में, सोशल मीडिया के बारे में समझने और अपनी पसंद बनाने से पहले अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर उजागर नहीं करने का फैसला किया है।' अनुष्का पिछले दो साल से लाइमलाइट से दूर हैं। वह आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' में नजर आई थीं। उसने हाल ही में दो प्रशंसित परियोजनाओं का निर्माण किया है - अमेजन प्राइम वीडियो वेब श्रृंखला 'पाताल लोक' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'बुलबुल'।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk