नई दिल्ली (एएनआई)। अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। यह फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बात की जानाकरी खुद एक्ट्रेस अनुष्का ने दी। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें सबकुछ लाल दिख रहा है। उन्होंने कैप्शन दिया, 'आकाश पूरे शहर को लाल कर रहा है। क्या आप आने वाले समय के लिए तैयार हैं? बुलबुल आज नेटफ्लिक्स पर जारी हो रही।'


कुछ दिनों पहले आया था फर्स्ट लुक
वेब सीरीज 'पाताल लोक' के लिए जबरदस्त रिस्पांस मिलने के बाद अनुष्का एक और फिल्म 'बुलबुल' लेकर आ रही हैं। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट' के बैनर तले बनी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून यानी आज रिलीज होगी। हालांकि एक्ट्रेस ने इसका फर्स्ट लुक कुछ हफ्तों पहले ही रिवील कर दिया था।


क्या है बुलबुल की कहानी
बुलबुल एक सत्य नाम के लड़के की रहस्यमयी कहानी है। जिसके भाई की बाल वधु 'बुलबुल' से शादी हो जाती है। इसके बाद सत्य पढ़ाई करने इंग्लैंड चला जाता है। वहां से आने के बाद उसे पता चलता है कि उसके भाई ने बुलबुल को छोड़ दिया और वह गांव में ही लोगों की सेवा करके अपनी जिंदगी काटती है। तभी गांव में खबर उड़ती है कि एक महिला भूत बनकर सबको डरा रही। अब सत्य इसकी सच्चाई पता करने जाता है। यही फिल्म की कहानी है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk