कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Virat-Anushka-Vamika in Vrindavan Ashram: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर अनुष्का शर्मा हाल ही में दुबई में नया साल मनाने के बाद भारत लौटे और वो अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे। इस दौरान कपल ने वृंदावन के एक प्रसिद्ध संत के आश्रम जाकर उनके दर्शन भी किए। बता दें कि विराट और अनुष्का भले ही स्‍टार सेलेब्रिटी हों, पर धर्म और आध्‍यात्मिक मामलों में उनका झुकाव आम लोगों की तरह आसानी से देखा जा सकता है।

अनुष्का की गोद में बैठी वामिका की क्‍यूटनेस रही कमाल

जब विराट और अनुष्का वृंदावन के आश्रम में संत के सामने पहुंचते हैं तो पूरी फैमिली सिर झुकाकर महाराज जी को प्रणाम करते हैं। इसके बाद अनुष्का वामिका को गोद में लेकर हाथ जोड़कर बैठ जाती हैं। विराट बगल में बैठ जाते हैं। इस दौरान क्‍यूट वामिका चारो ओर की भीड़भाड़ को देखकर एक्‍साइटेड हो जाती है। इसके बाद महाराज जी के आदेश में एक साधु विराट को माला पहनाता है और अनुष्का के सिर पर चुनरी ओढ़ाता है। इसके बाद बारी थी वामिका की। साधु महाराज वामिका के लिए एक छोटी सी माला मंगवाते हैं और वो माला वामिका को पहनाते हैं। माला पहनकर वामिका मचल सी जाती हैं। कुछ देर महाराज जी से बातचीत करने के बाद विराट अनुष्का प्रणाम करके वहां से चल देते हैं। इस दौरान विराट वामिका को गोद में लेकर जाते हैं।

वामिका को मीडिया की नजरों से बचाकर रखते हैं विरुष्का

विराट और अनुष्का हमेशा से ही अपनी बेटी को मीडिया से छिपा कर रखते हैं, वो नहीं चाहते कि वामिका का चेहरा मीडिया में हाईलाइट इसलिए वो कई मौकों पर वो बेटी का चेहरा कैमरों की नजर से बचाते रहते हैं, लेकिन वृंदावन आश्रम में इस कपल ने वामिका को कैमरों से छिपाने की कोई कोशिश की।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk