नई दिल्ली (एएनआई)। आईपीएल 2020 शुुरु होने में अभी वक्त है। उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को सबसे बड़ी गुड न्यूज देकर चौंका दिया। दो दिन पहले विराट ने अपने अफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की बात बताई। विराट ने कहा था कि वह अगले साल जनवरी में दो से तीन होने जा रहे हैं। इस खुशखबरी को फैंस अभी भूले नहीं थे कि अनुष्का के प्रेग्नेंसी जश्न का वीडियो भी सामने आ गया।

विराट ने अनुष्का को किया किस
विराट कोहली पत्नी के साथ यूएई में है। अनुष्का ने विराट की टीम आरसीबी के साथ प्रेग्नेंसी का जश्न मनाया। वहां उन्होंने केक कटिंग की। आरसीबी टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में, कप्तान कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक केक काटकर विशेष अवसर को चिह्नित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। केक काटने के बाद विराट ने अनुष्का को एक प्यारा किस किया।

चहल ने भी काटा केक
दोनों के अलावा, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी धनश्री वर्मा के साथ अपनी सगाई का जश्न मनाने के लिए चॉकलेट केक काटते हुए दिखाई दिए। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास इस समय दो-दो खुशियां है। पहली खुशी चहल की इंगेजमेंट की थी। इसके बाद अनुष्का की प्रेग्नेंसी ने फैंस को और एक्साइटेड कर दिया। अब सब विराट के पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk