कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Anushka Virat Wedding Anniversary: हमारे फेवरेट कपल विराट अनुष्का की शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं। इनके बाद कई सोलेब्स ने शादी कीं पर आज भी सबसे ज्यादा वायरल फोटोज विराट-अनुष्का की ही हैं। आज कल आप कई सेलेब्स को अपनी शादी में पेस्टल कलर लहंगे में देखते होंगे पर ये पेस्टल कलर लहंगे का ट्रेड अनुष्का शर्मा ने ही स्टार्ट किया था। यही नहीं विराट-अनुष्का ने इटली जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जिसकी फोटोज आज कर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती है। तो आईए पिर फटाफट से देखते हैं विरुष्का की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें...

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोडी फैंस की पर्सनल फेवरेट है। कपल की हर एक फोटो को फैंस काफी ज्यादा प्यार करते हैं।

Courtesy - Social Media

कपल की लव स्टोरी साल 2014 में एक शैम्पू की एड शूट के दौरान शुरू हुई थी। जिसके बाद उन्होंने 2017 में शादी कर ली थी।

Courtesy - Social Media

हालांकि डेटिंग से शादी तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। इस बीच दोनों ने एक बार अपने रास्ते भी अलग कर लिए थे।

Courtesy - Social Media

जी हैं साल 2016 में कपल के रिश्ते में दरार आ गई, जिसकी खबरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगी। इसी दौरान विराट अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। यहीं नहीं लंबे समय तक कपल को एक साथ स्पाट भी नही किया गया।

Courtesy - Social Media

इन्हीं ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने गिले शिकवे भुलाकर अपने रिश्ते को एक और मौका दिया।

Courtesy - Social Media

जिसके तुरंत बाद उनकी सगाई की खबरें सामने आने लगी। जिस पर विराट ने ट्वीट कर सफाई दी की उन्होंने अभी सगाई नहीं की है और जब भी करेंगे तो सबको बता कर करेंगे।

Courtesy - Social Media

बस फिर क्या था कपल ने 11 दिसंबर 2017 ने इटली के लेक कोमो में फाइनली शादी कर ली। जहां उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल थे। इटली से शादी कर लौटने के बाद कपल ने मुंबई और दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिये थे।

Courtesy - Social Media

कुल मिलाकर 2017 के बाद कई फेमस सेलेब्स ने शादी की पर फैंस जिस तरह विराट-अनुष्का की शादी को लेकर एक्साइटेड थे, इसके बाद वो शायद ही किसी और के लिए इतना एक्साइटेड हुए हों।

Courtesy - Social Media

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk