सबसे बड़ा म्यूजिक ऐप

ऐप्पल कंपनी अब अपने एंड्रायड यूजर्स के लिए सबसे बड़ा म्यूजिक ऐप लाने जा रही है। अपनी इस नई पेशकश को लेकर ऐप्पल ने इसी साल जून में ऐलान भी किया था। ऐसे में हाल ही में इसकी कुछ जानकारियां लीक हुई हैं। ऐसे में जर्मन वेबसाइट मोबाइल ग्रीक्स से इससे जुड़े कुछ स्क्रीन शॉट्स पेश किए हैं। कहा जा रहा है कि ऐप्पल ने अपने आईओएस ऐप की तरह इसे एंड्रायड में भी कई भागों में विभाजित किया है। जिसमें फार यू, बीट्स, रेडियो जैसे कई नई चीजें समाहित की गई हैं। इसे ऐप्पल का सबसे बड़ा म्यूजिक ऐप बताया जा रहा है। लीक हुए स्क्रीन शॉट्स की मानें तो इसमें यूजर्स करीब 30 हजारे गाने एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें दुनिया के कई बड़े फेमस रेडियो स्टेशन सुनने को मिलेंगे। जिनमें जेन लोव, बीट्स वन आदि शामिल हैं।

करीब 15 मिलियन

ऐप्पल की यह सर्विस अभी शुरूआती दौर में फिलहाल गूगल एंड्रायड यूजर्स के लिए ही होगी। ऐप्पल के इस म्यूजिक ऐप में डांस, पॉप, रॉक, बॉलीवुड के म्यूजिक सॉन्ग एक्सेस कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि ऐप्पल इसके अलावा सोनी म्यूजिक, जी म्यूजिक, यूनिवर्सल म्यूजिक आदि से टाइअप करेगी।  बताते चलें कि बीते साल ऐप्पल अपना म्यूजिक ऐप लॉन्च किया था। इसे यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। जिसमें इस ऐप के करीब 15 मिलियन यूजर्स हो चुके हैं। जिनमें करीब 6.5 यूजर्स पेड भी हैं।

inextlive from Technology News Desk

Technology News inextlive from Technology News Desk