- पहले होती थी वीआईपी नंबर्स पाने के लिए मारा-मारी

- एक लाख रुपए बेस प्राइज होने के बाद खत्म हो गया कॉम्प्टीशन

- ए ग्रुप के नंबर्स को पाने के लिए नहीं दिख रहा पहले की तरह इंट्रेस्ट

GORAKHPUR: आपको याद होगा कि वीआईपी नंबर्स को पाने के लिए पहले नेता, मंत्री और अधिकारियों का जुगाड़ लोग लगाते थे। आरटीओ भी परेशान रहते थे कि किसको नंबर दें, किसको ना दें। इस परेशानी को कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की। जिसके बाद आरटीओ को भी रोज-रोज की किचकिच से राहत मिली। इसके बाद डिपार्टमेंट ने इन नंबरों से कमाई की रणनीति तैयार की और ए, बी, सी और डी कैटगेरी बांटकर नंबरों का रेट तय कर दिया। जिसमें ए ग्रेड के नंबरों का बेस रेट एक लाख रुपए तय किया गया। जिसके बाद अब तो हालत ये है कि आरटीओ से सारे वीआईपी गायब ही हो गए। नंबर बुक कराने के लिए तीन दिन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक एक लाख वाले ए ग्रुप के नंबरों के लिए किसी ने इंट्रेस्ट नहीं दिखाया है।

चौदह दिन का प्रोसेस

वीआईपी नंबरों की नीलामी का प्रोसेस दो हफ्ते तक चलता है। इसमें चार दिन तक नंबर की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलती है। इसके बाद तीन दिन ऑनलाइन ही नंबरों की बोली लगती है। इसमें जिसका रेट हाई होता है उसे नंबर एलॉट कर दिया जाता है। क्ब् दिन के अंदर अगर कोई नंबर लेने नहीं आता है तब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नंबर एलॉट कर दिया जाएगा।

जमा करना होता है एडवांस

नंबरों की नीलामी में शामिल होने के लिए वीआईपी नंबर के तय रेट का वन थर्ड जमा करना होता है। इसके बाद ही कोई नीलामी में शामिल हो सकेगा। नंबर ना मिलने पर जमा एडवांस राशि वापस हो जाती है।

ए ग्रुप का एक लाख

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा इसी साल से वीआईपी नंबरों के नीलामी की प्रोसेस शुरू की गई है। अभी तक ए, बी, सी और डी ग्रुप के नंबरों की कीमत क्भ्000, 7भ्00, भ्000 और फ्000 तय की गई थी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के नए आदेश के मुताबिक अब फोर व्हीलर के ए ग्रुप के नंबरों की बोली एक लाख रुपए से और बी ग्रुप के वीआईपी नंबरों की बोली भ्0 हजार रुपए से शुरू हो रही है। इसी तरह टू व्हीलर के ए ग्रुप के नंबरों की बोली ख्0 हजार और बी ग्रुप की बोली क्0 हजार रुपए से शुरू हो रही है।

सी और डी ग्रुप की ये होगी कीमत

फोर व्हीलर के सी ग्रुप के नंबरों की बोली ख्भ् हजार से और डी ग्रुप के नंबरों की बोली क्भ् हजार रुपए से शुरू हो रही है। जबकि, टू व्हीलर के सी ग्रुप के नंबरों की बोली भ् हजार और डी ग्रुप के नंबरों की बोली फ् हजार से शुरू हो रही है।

क्लास पुरानी कीमत अब फोर व्हीलर अब टू व्हीलर

ए क्भ्000 क्00000 ख्0000

बी 7भ्00 भ्0000 क्0000

सी भ्000 ख्भ्000 भ्000

डी फ्000 क्भ्000 फ्000

ए ग्रुप के कुछ खास नम्बर

क्क्क्क्, ख्ख्ख्ख्, फ्फ्फ्फ्, ब्ब्ब्ब्, भ्भ्भ्भ्, म्म्म्म्, 7777, 8888, 9999, 078म्

वर्जन

अभी नीलामी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन अब पहले की तरह वीआईपी नंबरों के लिए मारा-मारी नहीं दिख रही है। एक लाख वाले नंबरों पर तीन दिन से किसी ने भी इंट्रेस्ट नहीं दिखाया है।

श्याम लाल, आरटीओ प्रशासन