छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: टाटा स्टील के जयंत तालुकदार व दीपिका कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किरीबुरु में चल रही झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप के सीनियर रिकर्व वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरे दिन संपन्न हुई स्पद्र्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं -सीनियर बालिका रिकर्व तीरंदाजी : दीपिका कुमारी (टाटा तीरंदाजी अकादमी), स्नेहल दिवाकर (सेल), लक्ष्मी रानी माझी (सरायकेला)। सीनियर बालक वर्ग : जयंत तालुकदार (टाटा तीरंदाजी अकादमी), गौरव मुखी (टाटा तीरंदाजी अकादमी), मंगल सिंह चांपिया (प। सिंहभूम)। रिकर्व सब जूनियर बालिका तीरंदाजी : संगीता मुर्मू, सान्या शर्मा, कोमालिका बारी (सभी टाटा तीरंदाजी अकादमी के) बालक वर्ग : अभिषेक कुमार (सिल्ली), सौरव मुखी (टाटा तीरंदाजी अकादमी), मौसम गागराई (प। सिंहभूम)। सब जूनियर बालिका कंपाउंड वर्ग : बबिता कुमारी, अंजनी कुमारी, सबिता कुमारी (सभी सिल्ली के)। बालक वर्ग : सोनू कुमार महतो (सिल्ली), अमित मार्डी (पूर्वी सिंहभूम), सिकंदर हांसदा (सिल्ली)। जूनियर रिकर्व बाविका वर्ग : अंकिता भकत, प्राची सिंह, संगीता महाली (सभी टाटा तीरंदाजी अकादमी के) बालक वर्ग : सौरव मुखी (टाटा तीरंदाजी अकादमी), शिवशंकर मैती (सेल), आशुतोष कुमार (टीएए)। सीनियर बालक कंपाउंड तीरंदाजी : शहंशाह बिरुली, सोनू कुमार महतो, दिलीप कुमार। जूनियर बालक वर्ग कंपाउंड : शहंशाह बिरुली, सोनू कुमार महतो व अनुज कुमार गुप्ता। सीनियर बालिका कंपाउंड : मधुमिता कुमारी, रजनी पात्रो, बबिता कुमारी। जूनियर बालिका कंपाउंड : मधुमिता कुमारी, बबिता कुमारी, अनीता कुमारी।

टीम चैंपियनशिप : सब जूनियर बालक वर्ग : सिल्ली, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला। बालिका वर्ग : टाटा तीरंदाजी अकादमी, सेल, सिल्ली।