नई दिल्ली (एएनआई)। अर्जुन कपूर की फिल्म की एंड का को चार साल पूरे हो गए है। फिल्म की एंड का 1 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई थी। अर्जुन ने इस बात की जानकारी एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से दी। इस वीडियो में वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर के कामों में इस लाॅकडाउन के समय आप अपने परिवार की महिलाओं का साथ दें। 34 साल के इस एक्टर ने वीडियो की शुरुआत में फैंस और क्रिटिक्स को अपना प्यार और सराहनाएं देने के लिए कहा धन्यवाद।

सिर्फ एक लाइन की वजह से अर्जुन ने मूवी को कहा हां

बात दें इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म के फेमस साॅन्ग हाई हील्स बज रहा था। एक्टर इस दौरान मूवी की इंपाॅर्टेंस को समाज से जोड़ते हुए समझा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को उन्होंने हां क्यों कहा था। अर्जुन बोले उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही हां इसलिए कह दिया था क्योंकि स्क्रिप्ट में एक लाइन थी 'मैं अपनी मां जैसा बनना चाहता हूं'। ये लाइन मेरे दिल को छू गई थी। बता दें कि इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थीं।

अर्जुन ने वीडियो में दिया ये सामाजिक मैसेज

की एंड का मूवी में दिखाया गया था कि किस तरह अर्जुन कपूर सामाजिक दायरों व परंपराओं को तोड़ते हुए एक औरत की तरह अपनी जिंदगी बिताने और परिवार का ख्याल रखने में बेइज्जती महसूस नहीं करता। वहीं करीना जिन्होंने अर्जुन की पत्नि का किरदार निभाया था वो घर की अर्निंग मेंबर होती हैं। फिल्म की इस बात को वीडियो में बताते हुए अर्जुन ने कहा 21 दिनों के लाॅकडाउन में सभी मर्दों को अपने घरों में रह कर पत्नियों व महिलाओं के साथ मिल कर काम करना चाहिए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk